Apple Co -Founder Steve Wozniak Deleted Facebook!
जी हाँ दोस्तों एप्पल के को फाउंडर स्टीव वोज्निअक ने अपनी फेसबुक को डिलीट कर दिया है |
उनका कहना है की फेसबुक अपने यूजर की सभी जानकारी का लाभ उठाता है लेकिन यूजर को किसी प्रकार का कोई भी लाभ नहीं देता है |
उनका कहना है की फेसबुक उनकी गोपनीयता को भंग कर रहा है , उनकी सभी जानकारी एकत्र करके फेसबुक अपने यूजर को ADS सर्व करता है और पैसे कमाता है |
उनका कहना है की फेसबुक की सारी कमाई उसके यूजर की पर्सनल जानकारी से है लेकिन यूजर को इसका कोई भी लाभ नहीं मिलता , वहीँ एप्पल अपने खुद के प्रोडक्ट्स यूजर को देता है तब कमी करता है |
उन्होंने बताया की उन्होंने फेसबुक डिलीट करने का फैसला तब किया जब उन्होंने देखा की उनके ज्यादातर करीबी दोस्तों ने फेसबुक को डिलीट कर दिया , तब उन्होंने भी फेसबुक को डिलीट करने का फैसला किया |
आपको बता दें की फेसबुक आखिर कमाई कैसे करता है :-
जब आप फेसबुक यूज़ करते हैं, तो फेसबुक आपकी सभी पर्सनल जानकारी को सेव करता रहता है , इस तरह फेसबुक उन सभी की पर्सनल जानकारी सेव कर लेता है जो भी फेसबुक यूज़ कर रहा होता है |
आप खुद भी अपने बारे में इतना नहीं जानते होगे जितना फेसबुक आपकी जानकारी रखता है ,
अब उस जानकारी को फेसबुक इस्तेमाल करता है आपको उसी जानकारी पर आधारित विज्ञापन दिखाने में , और उन सभी विज्ञापन पर फेसबुक की कमाई होती है | लेकिनं इसके बदले में यूजर को कुछ भी नहीं मिलता है !
अगर आप इस बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें !
आप कितने समय से फेसबुक चाल रहे हैं ? और आप इस बारे में क्या कहेंगे ? कमेन्ट जरूर करें !
