अपने शरीर पर काला धागा बांधने के पीछे क्या राज और हकीकत हैं ? आज हम आपको इसी के बारे मेँ बताने जा रहे हैं ।
अक्सर आपने बहुत से लोगों को काला धागा बांधे देखा होगा ,क्या आपने यह जानने की कोशिश की कि लोग अपने पैरों पे काला धागा क्यों बांधते है ? कुछ लोग काला धागा शौक के लिए बांधते है तो कुछ लोग धार्मिक कारणों की वजह से बांधते है और वो इसे बेहद जरूरी भी समझते हैं । इसके पीछे लोगों के अलग अलग मतलब हैं। यदि आपको नहीं पता की लोग अपने पैरों मे काला धागा क्यों बांधते है तो यह जानकारी आपके लिए हैं ।आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम आपको इसके पीछे के सभी राज बताने वाले हैं और साथ में यह भी की आखिर ऐसा करने से लोगों को क्या क्या फायदे होते हैं और हमने काला धागा अपने शरीर पर कहाँ बांधना चाहिए जिस से हमें अधिक लाभ मिल सके ।
काला धागा बांधने का एक वैज्ञानिक कारण भी है। हमारा शरीर पाच तत्व से मिलकर बना है और ये तत्व है पथ्वी, वायु, आग ,जल औरआकाश । इनमें से मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती है। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमें लगती है, तो बुरी नजर से बचने के लिए काली चीजों का प्रयोग किया जाता है। जैसे काला धागा काला टीका आदि । बुरी नजर से बचने की यह परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है और माना जाता है की काला रंग नजर लगाने वाले की बुरी नजर को खत्म करता है।
आपने देखा होगा की कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत होती है। उनको ऐसा तब होता है जब उनकी नाभि टहल जाती है । कहा जाता है की पैरों के दोनों अगूठों मे काला धागा बांधने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। मगंलवार के दिन दाए पैर पर काला धागा बांधने से धन की वर्षा होती है।
कहा जाता है की जिन लोगों पर शनि दोष है उन लोगों को काला धागा जरूर बांधना चाहिए , ऐसा करने से उन लोगों का शनि दोष खत्म हो जाता है ।
पैरों के दर्द को दूर करता है हमारे पैरो में काला धागा :-
अगर हम दिन भर काम करते है तो हमारे पैरों मे दर्द जरूर होने लगेगा क्योंकि शरीर भी एक समय के बाद जवाब दे देता है, इसे भी आराम की जरूरत होती है इसलिए अगर आपको ज्यादा काम करने की वजह से पैरों में दर्द होता है तो आज ही काला धागा बांध लीजिए ऐसा करने से आपके पैरों का दर्द तुरंत चला जाएगा,अक्सर बड़े -बुड़ो ने कहा है की बाए पैर मे काला धागा लड़किया बांधती है इससे उनके पैर मे दर्द नहीं होता।
अगर किसी व्यक्ति के पैरों में चोट लग जाए और वो जल्दी से ठीक न हो तो उसके पैरों मे काला धागा बांध देने से उसकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी।
इस प्रकार धार्मिक और वैज्ञानिक तौर पर, काला धागा बांधने से हमें अनेक लाभ होते हैं तो काला धागा बांधने मेँ संकोच न करें और दूसरों को भी इसके लाभ के बारे मेँ जरूर बताएं ।
हमारी पोस्ट अच्छी लागि हो तो हमें अभी फॉलो करें और इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों से सांझा जरूर करें !