धनतेरस हिन्दूओं का एक पवित्र त्योहार है। ये दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है, इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। इस दिन खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दिन कोई भी सामान खरीदा हुआ बेकार नहीं जाता है। इस दिन नए बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। कुछ लोग धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर शुभता के लिए दीप भी जलाते हैं पर कुछ चीजे ऐसी हैं जो हमें धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। अगर हम ये चीजे खरीद कर लाते है तो माँ लक्ष्मी हम से नाराज हो जाती हैं और हमारे घर में गरीबी और दरिद्रता आने लगती है।
तो आइए जान लेते हैं की कौन सी हैं वो चीजे जो हमें गलती से भी धनतेरस पर खरीद कर घर नहीं लानी चाहिए।
कांच का सामान न लें - धनतेरस के दिन कांच का सामान कभी नहीं खरीदना चाहिए । अगर आप इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर लाते हैं तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी कभी आपके घर में नहीं आएंगी। आपके घर में कंगाली आना शुरू हो जाएगी और आपको गरीबी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए गलती से भी धनतेरस के दिन कांच का सामान घर न लाएं।
काला रंग धारण न करें - हिन्दू धर्म के अनुसार काले रंग को शुभ नहीं माना जाता, अगर आप धनतेरस के दिन काले रंग की कोई चीज या काले रंग के वस्त्र खरीदते हैं तो ये बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करके आप अपने घर में गरीबी को बुलावा देते है, माँ लक्ष्मी ऐसे घरों से दूर ही रहती है और धनतेरस जी भी ऐसे घरों में नहीं आते। इसलिए हो सके तो आप धनतेरस के दिन काले रंग की चीजे या काले रंग के वस्त्र न खरीदे।
नुकीली चीज न खरीदे -धनतेरस के दिन नुकीली चीजे जैसे चाकू या कैंची कभी भी न खरीदे । अगर आप धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीद कर लाते हो तो आपके घर में गरीबी आ जाएगी और आपको भयंकर गरीबी का सामना करना पड़ेगा।
अगर आप धनतेरस के दिन गरीबी से बचना चाहते हैं और आप चाहते हैं की देवी लक्ष्मी आप से नाराज न हो तो आप इन बातों का जरूर ध्यान रखे।
अगर आप चाहते हैं की आपके घर में माँ लक्ष्मी का आगमन हो और माँ लक्ष्मी आपके घर में आए तो धनतेरस से पहले आप अपने घर की साफ -सफाई का काम पूरा कर ले। `अगर आप अपने घर में साफ सफाई नहीं करते हो तो माँ लक्ष्मी आपके घर में नहीं आएंगी क्योंकि जिस घर में साफ सफाई नहीं होती उस घर में किसी भी देवी देवता का वास नहीं होता।
धनतेरस के दिन अगर आप बर्तन खरीदते है तो उसे घर खाली न ले जाए । बर्तन के साथ कुछ मीठा भी ले जाए, अगर आप धनतेरस के दिन बर्तन को खाली घर ले जाते हैं तो आपका घर भी खाली हो जाता है।
तो ध्यान रखें की आप कभी भी इन बातों को न भूलें और खुशी से धनतेरस बनाएं । यह जानकारी अच्छी लागि हो तो अपने परिवार और मित्रों से सांझा जरूर करें ।
