Language
Explore

शास्त्रों के अनुसार अगरबत्ती जलाना है सही या गलत

 क्या कभी आपके मन मेँ यह सवाल उठा है की जो अगरबत्ती हम पूजा के समय जलाते हैं वह सही है या गलत ? 

आपने देखा होगा की आजकल अगरबत्ती ज्यादा इस्तेमाल होने लगी है लेकिन पहले के समय मेँ लोग धूप लगाते थे । आजकल मंदिरों मेँ और ज्यादातर पूजा स्थलों पर अगरबत्ती का ही इस्तेमाल होने लगा हैं क्योंकि इसे जलाने मेँ बहुत आसानी होती है और समय भी कम लगता है ।  आज हम आपको इसी के बारे मेँ जानकारी देंगे की अगरबत्ती जलाना कितना सही है और कितना गलत ।  अगर आपको यह जानकारी सही लगे तो अपने परिवार और मित्रों को शेयर करना ना भूलें । 


हिन्दू शास्त्रों के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसे जलाया जाता है और उसे जलाने के लिए चिता मेँ बांस की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है । हिन्दू शास्त्रों मेँ यह साफ - साफ लिखा गया है की किसी भी व्यक्ति को अपने घर मेँ या पूजा स्थल पर बांस की लकड़ी नहीं जलानी चाहिए । ऐसा करने से हमारे जो पित्र होते हैं वो बहुत नाराज हो जाते हैं और हमें पित्र दोष का सामना करना पड़ता है जो हमारे पारिवारिक जीवन के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है । 

आपने देखा होगा की अगरबाती के पैकट पर धूप ही लिखा होता है लेकिन यह उलेखन नहीं किया गया होता की आखिर अगरबत्ती बनाई कैसे जाती है । 

अब हम आपको बता दें की जो अगरबत्ती आप अपने घर मेँ या पूजा स्थल मेँ इस्तेमाल करते हैं वह बांस की लकड़ी से ही बनी होती है और साथ मेँ केमिकल्स भी इसके अंदर इस्तेमाल किए गए होते हैं । अब आप ही सोचिए की केमिकल्स के इस्तेमाल से हमारे घर मेँ बीमारियाँ आएंगी या खुशहाली ? 

दूसरी ओर हमारे हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बांस की लकड़ी हमें नहीं जलानी चाहिए और हम अगरबत्ती मेँ रोजाना बांस फूंकते हैं तो हमें पित्र दोष होगा और हमारे परिवार की शांति भंग हो जाएगी ।  अब आप ही सोचिए की केमिकल्स और बांस जलाने से हमारे भगवान खुश कैसे होंगे ? 

हिन्दू शास्त्रों की माने तो  हमें कभी भी अगरबती नहीं जलानी चाहिए । हमें चाहिए की हम धूप लगाएं इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन यही सही तरीका है भगवान की पूजा करने का और अपने घर की सुख - शांति बनाए रखने का ।    

उम्मीद करते हैं आजकी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी । सही लगे तो अपने सभी दोस्तों को भी यह जानकारी दें ।  

Latest
Loading Tech posts...
Loading Games...
Loading Entertainment posts...