Language
Explore

रावण ने मरने से पहले लक्ष्मण को बताईं थी ये ज्ञान की तीन बातें

रावण को तो आप सभी जानते ही होंगे , लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो आप उनके बारे मेँ नहीं जानते हैं , रावण एक महान असुर होने के साथ - साथ एक महान शिव भक्त और बहुत बड़ा विद्वान भी था । उन्होंने बहुत - सी ज्ञान की बातें अपने जाने के बाद भी दुनिया वालों के लिए छोड़ी हैं । 


क्या आपको पता है  जब श्री राम ने रावण का वध  किया तो रावण ने कौन - सी तीन बातें  मरने से पहले लक्ष्मण को बताई थीं ? आज हम आपको इसी के बारे मेँ बताएंगे । 

ज्ञान की वो तीन बातें जो रावण ने बताई :- 

 पहली बात - शुभ काम को पूरा करने के लिए कभी भी लंबी  प्रतीक्षा नहीं करना चाहिए;  उसे विधि पूर्वक तुरंत पूरा करना चाहिए । क्योंकि रावण के  कई सपने थे जिन्हे वह आलस्य ओर किसी ओर दिन की प्रतीक्षा  मे सोचता रहा ,ओर रावण के वो सपने हमेशा अधूरे रहे ।

 दूसरी बात- अपने प्रतिद्वंधि  को कभी कमजोर मत समझो । क्योंकि रावण ने वानर भालुओं ओर दो तपशवियों राम ओर लक्ष्मण को कमजोर समझने की भूल की थी ओर वही रावण का काल साबित हुई ।

 तीसरी बात-यदि अपने जीवन का कोई रहस्य  हो तो उसे यथा संभव गुप्त ही रखना चाहिएअगर वह रहस्य प्रकट हो गया तो उसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है' क्योंकि रावण की नाभि  मे अमृत कुंड का रहस्य पता लगने पर ही रावण की मौत हुई ।         

Latest
Loading Tech posts...
Loading Games...
Loading Entertainment posts...