मजेदार पहेलियाँ
आज की हिन्दी पहेली
(जवाब नीचे देखें )
आगे से पढ़ो
पीछे से पढ़ो
मतलब एक समान है
आज की यह पहेली आपकी दिमागी क्षमता को परखने के लिए है । अगर आपको पहेली पढ़कर भी समझ नहीं आया की आखिर पूछा क्या जा रहा है तो चलिए हम आपको बताते हैं ।
एक तीन अक्षर का नाम है जिसे अगर आगे से पढ़ा जाए या पीछे से पढ़ा जाए , दोनों ओर से ही एक समान है ।
अब बताइए की क्या है वो नाम ?
जवाब :- जहाज
जहाज एक ऐसा शब्द है जिसे आगे से पढिए या पीछे से , दोनों ओर से ही एक समान पढ़ा जाता है इसलिए इसका जवाब है जहाज । इस पहेली के और भी जवाब हो सकते हैं क्योंकि ऐसे बहुत से अक्षर हैं जिन्हें आगे से पढ़ा जाए या पीछे से उनका मतलब एक समान होता है ।
ऐसी ही मजेदार पहेलियाँ पढ़ने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें !
