Why do men lie? पुरुष झूठ क्यों बोलते हैं ? :- ज्यादातर पुरुष झूठ बोलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की वो ऐसा क्यों करते हैं ?
पुरुष बहुत समझदार होते हैं लेकिन ज्यादतर पुरुष झूठ बोलते हैं और उनके झूठ बोलने के पीछे एक कारण अवश्य होता है |
1. पत्नी को इम्प्रेस करने के लिए और अपनी महत्वता दिखाने के लिए :-
एक पुरुष सिर्फ अपनी गलती छुपाने के लिए ही झूठ बोले यह जरुरी नहीं है , कुछ पुरुष इसलिए भी झूठ बोलते हैं की उन्हें अपनी पत्नी को इम्प्रेस करना होता है और उनकी नजर में अपनी महत्वता को बढ़ाना होता है | अक्सर आपने देखा होगा की कुछ पुरुष अपनी पत्नी के सामने बढ़ा - चढ़ा कर बातें करते हैं और छोटी सी बात को भी इस तरीके से बताते हैं जैसे उन्होंने कोई बहुत महान कार्य किया हो ताकि उनकी पत्नी की नजरों में वह एक बहुत कुशल आदमी बन सके | अक्सर कुछ पुरुष अपनी पत्नी की सुन्दरता की झूठी तारीफ़ भी करते हैं ताकि वो उन्हें इम्प्रेस कर सकें और उनका रिश्ता प्यार से भरा रहे |
2. पत्नी का दिल रखने के लिए और उन्हें दुःख ना देने के लिए :-
कभी - कभी पति - पत्नी के बिच किसी बात को लेकर नोक - झोक हो जाती हैं तो पुरुष इसलिए भी झूठ बोल देते हैं की उनकी पत्नी का दिल ना दुखे और उन्हें दुःख ना हो क्योंकि उस समय उनके लिए अपनी पत्नी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ना की झूठ या सच | अगर उनका सच बोलना उनकी पत्नी के दिल को आहात कर सकता है तो वह सच को छुपा लेते हैं और झूठ बोल देते हैं |
3. पत्नी को लेकर विश्वास की कमी :-
पुरुष अक्सर सोचते हैं की औरतों के पेट में कोई भी बात नहीं पचती है अर्थात औरतें किसी भी बात को गुप्त नहीं रख सकती हैं और यही सोच कुछ पुरुषों को अपनी पत्नी को सच बोलने या कुछ गुप्त बातें बताने से रोक देती है | अधिकतर पुरुष यह सोचकर झूट बोल देते हैं की उनकी पत्नी बात को अपनी सहेलियों या रिश्तेदारों को बता देगी |
4. कुछ पुरुष जरुरी नहीं समझते हर बात पत्नी को बताना :-
कुछ पुरुष घर की बात घर तक और बाहर या ऑफिस की बात बाहर तक ही सिमित रखने में विशवास रखते हैं इसलिए वो हर बात अपनी पत्नी को बताना जरुरी नहीं समझते हैं और वो हर बात जिसमें उनकी पत्नी के बताने ना बताने से कोई फर्क नहीं पड़ता , पुरुष गुप्त रखते हैं और अपनी पत्नी को नहीं बताते हैं | कभी - कभी ऑफिस से आते ही पत्नी पूछती है की आज का दिन कैसा रहा तो ज्यादातर पुरुष यही जवाब देते हैं की जैसा रोज होता है ठीक ठाक था बेसक उनका दिन खराब ही क्यों ना रहा हो , क्योंकि अगर वो कहते हैं की बुरा रहा तो उनकी पत्नी सौ सवाल और पूछेगी और एक थका हारा आदमी आराम करना चाहेगा ना की ज्यादा बातें इसीलिए कुछ पुरुष झूठ बोल देते हैं |
5. शान्ति बनाए रखने के लिए और अपने रिश्ते को खुबसूरत बनाए रखने के लिए :-
कभी - कभी कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं की यदि सच बता दिया जाए तो घर में झगडा हो सकता है और उनका रिश्ता खराब हो सकता है चाहे बेसक वहां पर पुरुष गलत ना हो लेकिन फिर भी कुछ सच ऐसे होते हैं जिन्हें छुपा लिया जाए तो ही बेहतर होता है इसलिए कुछ पुरुष अपना रिश्ता मजेदार रखने के लिए भी झूठ बोल देते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते की कोई भी गलत्फेमी उनके रिश्ते को खराब कर दे |
उम्मीद है आज का यह लेख आप लोगों को पसंद आया होगा , प्लीज शेयर जरुर करें !
डिस्क्लेमर :- यह लेख सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए है , हम किसी भी बात का दवा नहीं करते हैं !
